Muzaffarpur : साला की हत्या करने का आरोपी जीजा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : साला की हत्या करने का आरोपी जीजा गिरफ्तार

Muzaffarpur : साला की हत्या करने का आरोपी जीजा गिरफ्तार

विज्ञापन

सकरा़ सकरा पुलिस एवं तुर्की थाने की पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सकरा थाना क्षेत्र के कोरिगामा गांव में छापेमारी कर साला की हत्या करने के आरोपी मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को सकरा थाना लाने के बाद उसे पुलिस तुर्की थाना ले गयी. सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पांच दिन पूर्व तुर्की थाना क्षेत्र के तेलिया गांव स्थित अपने ससुराल गया था और बीती रात दालान में सो रहे अपने साला बभन की पीट-पीट कर हत्या कर फरार हो ग��ा था. घटना के बाद तुर्की थाने में उस पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को तुर्की थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन