स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

मीनापुर : सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुर बक्श चौक के समीप स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली निवासी अभिनंदन कुमार (32) के रूप में हुई है. वह मधुबन से शहर की ओर घर जा रहा था. इसी बीच वह स्कार्पियो की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया. इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई अमित कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध सिवाइपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन