बीआरए बिहार विवि: तीन वर्षीय स्नातक के सभी पार्ट की होगी स्पेशल परीक्षा,प्रमोटेड छात्रों को रिजल्ट सुधार का मिलेगा मौका
बीआरएबीयू
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) स्नातक प्रमोटेड छात्रों को रिजल्ट सुधारने का एक और मौका दे रहा है। तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के पार्ट वन, टू और थ्री की स्पेशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
स्नातक स्पेशल परीक्षा: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में तीन वर्षीय स्नातक कोर्स (टीडीसी) के पार्ट वन, टू और थ्री की स्पेशल परीक्षा आयोजित की जाएगी. कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 से चार वर्षीय सीबीसीएस स्नातक कोर्स लागू होने के कारण पुराने तीन वर्षीय कोर्स (अंतिम सत्र 2022-25) के प्रमोटेड छात्र-छात्राओं को रिजल्ट सुधारने का यह अंतिम अवसर दिया जाएगा. स्पेशल परीक्षा के आयोजन के लिए राजभवन (लोकभवन) से आवश्यक मार्गदर्शन मांगा जाएगा. वहां से मंजूरी मिलते ही परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा.
पेंडिंग रिजल्ट सुधार के लिए बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी
स्नातक और पीजी परीक्षाओं में पेंडिंग रिजल्ट की बढ़ती समस्या पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है. छात्रों की सुविधा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं:
- कमेटी का गठन: कुलानुशासक (प्रॉक्टर) की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनेगी.
- कमेटी के सदस्य: डिप्टी कंट्रोलर डॉ. बिपुल बर्नवाल और परीक्षा विभाग के मुख्य कर्मी इसमें शामिल रहेंगे.
- कार्य प्रणाली: यह कमेटी पेंडिंग रिजल्ट में तेजी से सुधार कराने के साथ-साथ भविष्य में गलतियां रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाएगी.
डिग्री वितरण और अंतिम सत्र के छात्रों को राहत
- राजभवन का सर्कुलर: परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि स्पेशल परीक्षा के लिए जारी राजभवन सर्कुलर की प्रति के साथ अगली बैठक में अंतिम प्रस्ताव रखा जाएगा.
- 100% डिग्री निस्तारण: डिग्री के सभी लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर मूल डिग्रियों को सीधे संबंधित कॉलेजों में भेजा जाएगा.
- समयबद्ध डिलीवरी: विद्यार्थियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर एक तय समय-सीमा के अंदर डिग्री तैयार करने की सहमति बनी.
ये भी पढ़ें: जनगणना 2027: बिहार में फील्ड वर्क पूरा, अब सरकारी रिकॉर्ड से होगा जुटाए गए आंकड़ों का सत्यापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए