Bihar Rain Alert: 48 घंटे बाद करवट लेगा मौसम, भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश पर IMD का लेटेस्ट अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jun 2025 9:06 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: बिहार में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. बादलों की मौजूदगी के बावजूद राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून के बाद ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तब तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक बना रह सकता है.
Bihar Rain Alert: मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही. लेकिन, इसका कोई खास असर नहीं दिखा. लोग दिन भर तीखी धूप व उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे. दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. हवा में नमी की वजह से उमस बढ़ी थी. इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों को अभी कुछ और दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
अगले दो दिन (28 व 29 जून) में अच्छी बारिश की संभावना मामूली है. हालांकि, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है जो उमस को और बढ़ायेगी. राहत की उम्मीद 30 जून से एक जुलाई के बीच है, जब कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विशेष रूप से 30 जून को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसका असर मुजफ्फरपुर पर भी दिख सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम 26 दर्ज किया गया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अगले पांच दिन ऐसा रहेगा तापमान
अगले पांच दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. हवा की गति की बात करें तो, अगले दो दिनों तक हवाएं औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब की दिशा से चलेगी. इसके बाद, हवा का रुख बदलकर पछुआ (पश्चिम) होने का अनुमान है. कुल मिलाकर, मुजफ्फरपुरवासियों को अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है, तब तक गर्मी व उमस से राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










