ePaper

बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की फीस बढ़ी, 16 जून से 15 जुलाई तक नामांकन के लिए दें आवेदन

Updated at : 14 Jun 2020 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की फीस बढ़ी, 16 जून से 15 जुलाई तक नामांकन के लिए दें आवेदन

बिहार विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 16 जून से 15 जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में लिए जायेंगे. कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने शनिवार को आवेदन लेने के लिए सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा को निर्देश दिया. सोमवार को इसकी सूचना कॉलेजों को भेज दी जायेगी.

विज्ञापन

हाजीपुर/मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 16 जून से 15 जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में लिए जायेंगे. कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने शनिवार को आवेदन लेने के लिए सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा को निर्देश दिया. सोमवार को इसकी सूचना कॉलेजों को भेज दी जायेगी.

सीसीडीसी ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं आया है. इसलिए हो सकता है कि आवेदन की तारीख बढ़ानी पड़े. सभी कॉलेज अपने स्तर से ही आवेदन लेंगे. उन्होंने बताया कि जहां कम सीट है, वहां कांउसेलिंग के आधार पर और अधिक सीट वाले कोर्स में टेस्ट के आधार पर दाखिले लिये जायेंगे. 18 जुलाई को सभी प्राचार्यों से आवेदन की रिपोर्ट मांगी गयी है.

बिहार विवि में वोकेशनल कोर्स में सात हजार सीटें

बिहार विवि में स्नातक और पीजी में वोकेशनल के 18 कोर्स में सात हजार सीटें हैं. विवि में बीबीए, बीसीए, मास कम्युनिकेशन, फिशरी, इंडस्ट्रियल केमेस्टी जैसे कोर्स की पढ़ाई होती है. इस वर्ष कई काॅलेजों में वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे. इनमें योगा स्टडीज व मास कम्युनिकेशन जैसे कोर्स हैं.

बढ़ जायेगी वोकेशनल कोर्स की फीस

इस वर्ष से वोकेशनल कोर्स फीस भी बढ़ जायेगी. विवि प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है. सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. वोकेशनल कोर्स में 500 से एक हजार रुपये तक फीस बढ़ायी गयी है. फीस का स्ट्रक्चर कॉलेजों को भेजा जा रहा है.

जुलाई के अंत में होगा इंट्रेंस

सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने बताया कि जुलाई के अंत में इंट्रेस परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है. अगस्त में दाखिला ले लिया जायेगा और सितंबर के पहले हफ्ते से कक्षाएं शुरू कर दी जायेंगी. इंट्रेंस परीक्षा में विवि की तरफ एक ऑब्जर्वर जायेगा.

विभिन्न कोर्स की फीस

बीसीए- 12,500

बीबीए- 12,500

आईएमबी- 1400

सीएनडी- 10,000

इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री- 11,500

आईएफएफ- 1,400

एमसीए-18,500

सीआईसी-14.000

पीजी डीसीए-14,000

बीलिस®13,000

पीजी डिप्लोमा जर्नलिज्म-13,000

क्लीनिकल साइकोलॉजी-10,000

योगा स्टडीज-9,000

मास कम्युनिकेशन-12,000

फैशन डिजाइनिंग-14,000

फूड साइंस-10,000

कंपाउंड एग्रीक्लचर-12,000

बायोटेक्नोलॉजी-14,000

आरडीएस कॉलेज में होगी बीलिस व मास कॉम की पढ़ाई, दोनों विषयों में होंगी 50-50 सीटें

आरडीएस कॉलेज में इस सत्र से बीलिस और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई होगी. कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है. अगले सप्ताह से इन कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन लिये जायेंगे.कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि आरडीएस कॉलेज के अलावा रामेश्वर सिंह कॉलेज में भी इसी सत्र से बीबीए और बीसीए कोर्स शुरू हुआ है. रामेश्वर सिंह कॉलेज में अबतक कोई वोकेशनल कोर्स नहीं था. दोनों कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों का दाखिला लिया जायेगा.

50-50 सीटों पर लिया जायेगा दाखिला

मास कम्युनिकेशन, बीलिस और बीबीए-बीसीए में 50-50 सीटों पर दाखिले लिये जायेंगे. प्राचार्य ने बताया कि आईएमसी की बैठक में इन कोर्स को शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया था. इसके बाद कुलपति ने इसकी मंजूरी दी. सितंबर से इन कोर्स में कक्षाएं शुरू हो जायेंगी.

शिक्षक भर्ती के लिए निकाले जायेंगे विज्ञापन

आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाल कर की जायेगी. विवि की ओर से जारी अर्हता तय की गयी है, उसी के आधार पर शिक्षकों की भर्ती होगी. एलएस कॉलेज और पीजी हिंदी विभाग के शिक्षकों का भी सहयोग लिया जायेगा.

अबतक एलएस कॉलेज में ही था मास कम्युनिकेशन

पत्रकारिता का डिग्री कोर्स अबतक एलएस कॉलेज में चलता था. इसके अलावा पीजी हिंदी विभाग में डिप्लोमा कोर्स चलाया जाता है. आरडीएस कॉलेज विवि में तीसरा कॉलेज बन गया है जहां पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन