भारत बंद के दौरान किए गए सड़क जाम ने ली बीमार बच्ची की जान, हाथ जोड़ते रहे परिजन पर नहीं माने जामकर्ता

Updated at : 09 Dec 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान किए गए सड़क जाम ने ली बीमार बच्ची की जान, हाथ जोड़ते रहे परिजन पर नहीं माने जामकर्ता

8 Dec 2020 Bharat Band ko laykar Patna Univercity me Pardashan

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद के दौरान मंगलवार की दोपहर सरायरंजन में मुसरीघरारी चौराहे के समीप एक बीमार बच्ची की मौत हो गई. बच्ची पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सिकंदर मांझी की डेढ़ वर्षीय पुत्री सनाया थी.

विज्ञापन

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद के दौरान मंगलवार की दोपहर सरायरंजन में मुसरीघरारी चौराहे के समीप एक बीमार बच्ची की मौत हो गई. बच्ची पटोरी थाने के हवासपुर निवासी सिकंदर मांझी की डेढ़ वर्षीय पुत्री सनाया थी.

बच्ची के परिजनों के मुताबिक तबीयत खराब होने पर उसे पटोरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

परिजन उसे समस्तीपुर लेकर जा रहे थे. मुसरीघरारी चौराहे पर सड़क जामकर्ताओं से काफी आरजू –मिन्नत करने पर भी उनलोगों ने सड़क जाम नहीं हटाया. बालिका के परिजन रास्ता बदलकर जाने की कोशिश की तो सड़क जाम करने वालों ने उन्हें रोक दिया. नतीजतन बीमार बालिका की मुसरीघरारी चौराहे पर ही मौत हो गई. मृतका के स्वजनों ने बताया कि अगर समय रहते उक्त बालिका का इलाज होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी.

Also Read: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सजा काट रहे आरोपी की तिहाड़ जेल में मौत, बच्चियों से दुष्कर्म मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार

इस बाबत पूछे जाने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन