ePaper

3000 करोड़ से बिहार में यहां बनेगा 102 किलोमीटर लंबा फोरलेन, जल्द जारी होगा टेंडर

Updated at : 17 Jul 2025 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar New Four Lane: 3000 करोड़ से बिहार में यहां बनेगा 102 किलोमीटर लंबा फोरलेन, जल्द जारी होगा टेंडर

Bihar New Four Lane: बिहार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का निर्माण किया जाएगा. इसको लेकर एनएचएआई ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. 102 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन परियोजना में दो बड़े और 16 छोटे पुल भी बनेंगे.

विज्ञापन

Bihar New Four Lane: बिहार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का निर्माण किया जाएगा. इसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि इसका टेंडर अगले महीने जारी किया जा सकता है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1962 में हुए सर्वे के कागजात को खंगालकर इसका आकलन किया जा रहा है. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई थी.

16 छोटे पुल का भी होगा निर्माण

जानकारी मिली है कि अभी एनएच-28 के दोनों तरफ स्थित सरकारी जमीन का आकलन किया जा रहा है. इसके बाद अगर जरूरत पड़ती है तो फिर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसका डीपीआर फाइनल किया जा चुका है और अगले महीने अगले महीने टेंडर जारी होने की संभावना है. बता दें कि बरौनी से बेगूसराय तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया जारी है. मुजफ्फरपुर-बरौनी तक फोरलेन की दूरी लगभग 102 किलोमीटर रहेगी. वहीं, इस परियोजना की लागत लगभग 3000 करोड़ रुपये होगी. इसके तहत दो बड़े पुल और 16 छोटे पुल का निर्माण किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

16 अंडर पास भी बनेंगे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसके अलावा, इस एनएच पर लोगों की सुविधा को लेकर 16 अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा. विदित हो कि वर्तमान में यह सड़क टू लेन है, लेकिन इसपर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कई वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसी परियोजना के तहत रामदयालु पुल को भी फोरलेन करते हुए काम आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: बिना कागजात वाली सरकारी जमीन को लेकर नया अपडेट, विभाग ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन