Bihar Monsoon: उल्टी गिनती शुरू! चंद घंटों में मॉनसून की होगी धमाकेदार एंट्री, बरसेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

Bihar News Monsoon Update

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून 15 जून तक राज्य में दस्तक देगा. दक्षिण बिहार में फिलहाल गर्मी बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही बारिश की शुरुआत होगी. पढे़ं मौसम विभाग का ताजा अपडेट…

विज्ञापन

Bihar Monsoon: बिहार में जारी प्रचंड गर्मी के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपने तय समय पर यानी 15 जून तक बिहार में प्रवेश कर जाएगा. राज्य के लोग लंबे समय से मानसून की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. अभी मॉनसून सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में रुका हुआ है, लेकिन अब इसके आगे बढ़ने की प्रबल संभावनाएं जताई गई हैं.

विज्ञापन

बिहार में धीमी हुई रफ्तार

इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में सामान्य तारीख से 8 दिन पहले दस्तक दी थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि बिहार में भी यह जल्दी पहुंचेगा. लेकिन जून के पहले सप्ताह में मॉनसून की गति धीमी पड़ने के कारण राज्यवासियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा. अब मौसम विभाग का ताजा अनुमान है कि मानसून 13 से 15 जून के बीच, अपने निर्धारित समय पर ही राज्य में प्रवेश करेगा.

सीमांचल से होती है मॉनसून की एंट्री

बिहार में हर वर्ष मॉनसून की एंट्री सीमांचल यानी किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होती है. यहां से यह धीरे-धीरे राज्य के अन्य हिस्सों में फैलता है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में मानसून से संबंधित स्पष्ट जानकारी देने की संभावना जताई है. इसके साथ ही किसानों और आम लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है.

दक्षिण बिहार में अभी और झेलनी होगी गर्मी

जबकि मानसून का स्वागत किया जा रहा है, बिहार के दक्षिणी हिस्से में फिलहाल भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. पटना, गया, छपरा जैसे शहरों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है. ऐसे में अभी कुछ दिन लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा.

ALSO READ: Lalu Yadav: “परिवार की सुरक्षा में लगे 159 पुलिसकर्मियों को हटाएंगे लालू?” जदयू ने राजद प्रमुख को घेरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन