125 यूनिट फ्री बिजली के बाद भी करना पड़ता है भुगतान? इस योजना से वो भी हो जाएगा जीरो

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Free Bijli: मुजफ्फरपुर में घरेलू उपभोक्ताओं को अगर 125 से अधिक यूनिट बिजली की खपत हो रही है तो वह भी जीरो हो सकता है. इसके लिए सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम हर-घर मुफ्त सोलर पैनल योजना के तहत सोलर पैनल लगाना होगा. इसके बाद 125 के ऊपर जो भी यूनिट आएगी सोलर लगने के बाद वह भी खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Free Bijli: मुजफ्फरपुर में घरेलू उपभोक्ताओं को अगर 125 से अधिक यूनिट बिजली की खपत हो रही है तो वह भी जीरो हो सकता है. इसके लिए सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम हर-घर मुफ्त सोलर पैनल योजना के तहत सोलर पैनल लगाना होगा. इसके बाद 125 के ऊपर जो भी यूनिट आएगी सोलर लगने के बाद वह भी खत्म हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम ने की थी घोषणा

इसकी जानकारी पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम में दी थी. सीएम के आदेश के बाद उर्जा विभाग के सीएमडी ने राज्य के सभी विद्युत अधीक्षण अभियंता को हर घर सोलर योजना का क्रियान्वयन करने का आदेश दिया है. इसको लेकर मुजफ्फरपुर सर्कल के विद्युत अधीक्षण अभियंता ने सभी डीविजन के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की है.

सोलर पैनल के लिए किया जाएगा जागरूक

उसके बाद सभी सेक्शन के विद्युत अभियंताओं को महीने में पांच-पांच घरों में सोलर लगाने का आदेश दिया गया है. यह काम पहले शहर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है. विद्युत अभियंता पहले इसका सर्वे करेंगे, फिर लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति प्रेरित करेंगे. अगर उपभोक्ताओं को अप्लाई करने वाला साइट नहीं मालूम है तो उन्हें बता कर सोलर लगाने के लिए अप्लाई कराएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे करें बिजली फ्री

ज्ञात हो कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने भी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है. सरकार की इस योजना का लाभ राज्य के 1.67 करोड़ परिवारों को मिल रहा है. हालांकि अभी भी कई ऐसे घर हैं जिन्हें 125 यूनिट फ्री बिजली के बाद भी पैसे देने पड़ रहे हैं. ऐसे में हर-घर मुफ्त सोलर पैनल योजना से वो बिजली फ्री कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajdhani Express: भागलपुर से चलने वाली नई राजधानी का किराया जारी, इस दिन से शुरू होगी सेवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन