ePaper

Bihar Crime: चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के घर पर फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, गंभीर

Updated at : 17 Mar 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Firing on mani mera team

मनी मेराज टीम के सदस्य सैफुल अंसारी

Bihar Crime: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के सदस्य के घर पर आज सुबह-सुबह फायरिंग हो गई. फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है. फिलहाल, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित यूट्यूबर मनी मेराज की टीम के सदस्य सैफूल अंसारी के घर पर आज सुबह-सुबह फायरिंग हुई है. बदमाशों ने ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुमार चंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. फायरिंग करने वाले बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस उनके ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है.

गाली देकर बाहर बुला रहे थे बदमाश

यूट्यूबर सैफुल अंसारी ने इस घटना को लेकर बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने घर पर सोए हुए थे. इस दौरान अचानक उनके घर पर फायरिंग शुरू हो गई. अपराधियों ने पहले घर के बाहर लगे शटर पर 4-5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद जिस कमरे में सैफुल सोए थे, उस कमरे की शीशे वाली खिड़की पर बदमाशों ने 3-4 गोली चलाई. फायरिंग की आवाज सुनकर जब सैफुल की नींद खुली तो बाहर से गाली देने की आवाज आ रही थी. बदमाश गाली देकर उन्हें घर से बाहर बुला रहे थे. इसके बाद दरवाजे पर भी 3-4 राउंड फायरिंग की गई. उन्होंने आगे बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है. घटना की वजह अब तक उनके समझ में नहीं आई है.

पुलिस अधिकारी का बयान

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि सुबह 6.30 बजे यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है. फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है. घर के गेट पर तीन से चार गोली के निशान भी मिले हैं. मौके से 3-4 गोली बरामद की गई है, जो शटर पर चलाई गई थी. घटना में 20 राउंड फायरिंग की सूचना है. हालांकि, इसकी जांच चल रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन