ePaper

पशुओं को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

Updated at : 10 Jun 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
पशुओं को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

एक समय था जब पालकों को पशुओं के बीमार होने पर उसे लेकर बनारस बैंक चौक स्थित प्रमंडलीय पशु अस्पताल लेकर आना पड़ता था, लेकिन अब प्रखंड में ही इलाज की अच्छी सुविधा मिल रही है.

विज्ञापन

37 पशु अस्पतालों में है इलाज की सुविधा

मोबाइल वैन से पशुओं का हो रहा इलाज

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एक समय था जब पालकों को पशुओं के बीमार होने पर उसे लेकर बनारस बैंक चौक स्थित प्रमंडलीय पशु अस्पताल लेकर आना पड़ता था, लेकिन अब प्रखंड में ही इलाज की अच्छी सुविधा मिल रही है. प्रखंडाें में पहले भी पशु अस्पताल थे, लेकिन संसाधन के अभाव में सभी क्रियाशील नहीं थे, लेकिन अब प्रत्येक प्रखंड में दो या तीन पशु अस्पतालों की सुविधा है. जिले में इन दिनों 37 पशु अस्पताल क्रियाशील हैं. सभी अस्पतालों में पशु चिकित्सक के साथ दवाएं भी उपलब्ध हैं.

यह पहल पशुधन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व पशुपालकों की आय सुनिश्चित करने में अहम साबित हो रही है. इसके अलावा पशुपालकों को एक सुविधा और मिली है. पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन की की शुरुआत की गयी है. इसके लिए टॉल फ्री नंबर जारी हुआ है. मोबाइल वैन में पशु चिकित्सक के साथ दवाइयां उपलब्ध है. पशुपालकों के एक कॉल पर मोबाइल वैन उनके घर तक पहुंच रही है. इससे पशुपालकों के समय व पैसे कर बचत हो रही है. उन्हें अब पशुओं को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. यह सेवा विशेष रूप से उन दूरदराज के क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है, जहां पशु अस्पताल की दूरी अधिक है. बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से पशुओं की उत्पादकता बढ़ेगी. इससे पालकों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन