बीएएमएस की परीक्षा 16 जुलाई से, 24 से भरे जाएंगे फॉर्म
बीएएमएस की परीक्षा 16 जुलाई से, 24 से भरे जाएंगे फॉर्म
मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने बीएएमएस पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. 24 जून से एक जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के फाॅर्म भरे जाएंगे. वहीं दो से पांच जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा 16 से 26 जुलाई तक चलेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन को केंद्र बनाया जाएगा. विवि की ओर से दी जानकारी के अनुसार बीएएमएस सत्र 2018-23, सत्र 2019-24 और सत्र 2020-25 की परीक्षा लंबित है. यह सत्र विलंब से चल रहा है. इसको लेकर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया था. उनका कहना था कि बीएएमएस की परीक्षा समय से नहीं होने के कारण छात्रों का कॅरियर दांव पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए