म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट में दुकान पाने के लिए अब 15 सितंबर तक आवेदन
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Apply now till 15 September to get a shop
विज्ञापन
::: स्मार्ट सिटी
अभी पुराने आवंटन धारी को ही मिलेगा मौका, अब तक महज 17 पुराने दुकानदार ही कर पाये हैं आवेदन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
तिलक मैदान रोड स्थित नवनिर्मित म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट में दुकान पाने के लिए अब तक महज 17 पुराने दुकानदार ही आवेदन कर पाये हैं. इस कारण मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी ने पुराने आवंटन धारी दुकानदारों के लिए ”म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट” में दोबारा दुकान आवंटन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. शेष बचे पुराने दुकानदार 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा. पुराने आवंटनधारी दुकानदारों को आवंटन करने के बाद बचे दुकानों को नये लोगों को आवंटित होगा. इसके लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया की तिथि निकलेगी. पुराने दुकानदार को पुराने आवंटन का लेटर, एग्रीमेंट की मूल प्रति, नगर निगम से प्राप्त ””नो-ड्यूज”” प्रमाण पत्र और अपना पहचान पत्र जमा करना होगा. व्यक्तिगत रूप से कंपनीबाग स्थित स्मार्ट सिटी के ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ई-मेल के [email protected] के माध्यम से भी भेज सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










