ePaper

टावर चौक पर ई-रिक्शा पलटने से 8 साल के मासूम का पैर टूटा

Updated at : 09 Jul 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
टावर चौक पर ई-रिक्शा पलटने से 8 साल के मासूम का पैर टूटा

An 8-year-old child's leg was broken

विज्ञापन

क्षमता से अधिक सवारी और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, चालक फरार मुजफ्फरपुर: नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार में जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे एक आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के मुताबिक, हादसे में बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई है और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. अचानक एक मोड़ पर रिक्शा का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने रिक्शा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन