अखाड़ाघाट के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 8:00 PM

विज्ञापन

अखाड़ाघाट के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

उसम भरी गर्मी के बीच एइएस का कहर भी लगातार हर दिन बढ़ रहा है. मंगलवार को शहरी क्षेत्र अखाड़ाघाट के चार वर्षीय बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई है. जबकि दो बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं. ये दोनों ही जिला के रहने वाले हैं. पीड़ित बच्चा कपित कुमार का चार साल का बेटा प्रेम कुमार है. उसके परिजन बुखार होने पर 28 मई को भर्ती करवाये थे. पैथोलॉजी रिपोर्ट में शुगर लेवल कम था.

हाइपोग्लाइसीमिया बताते हुए डॉक्टर ने एइएस की पुष्टि की. बच्चे का इलाज डॉ. गोपाल शंकर सहनी की यूनिट में चल रहा था. बेहतर होने पर उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़ित बच्चों की संख्या अब 23 हो गई है. इलाज के दौरान एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई हैं.

बढ़ती संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है.अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है. स्वास्थ्य विभाग के तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है. शिशु रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया है कि जब-जब उमस भरी गर्मी पड़ती है तब-तब बच्चे बीमारी के शिकार हो जाते हैं. बच्चे को खाली पेट नहीं सोने दें. धूप में बच्चों को नहीं खेलने दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन