ePaper

पारिवारिक विवाद में बहू को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Updated at : 14 Jul 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में बहू को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

पारिवारिक विवाद में बहू को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव में पारिवारिक विवाद में एक महिला को जहर पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़िता सबिता देवी ने मेडिकल थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद सबिता देवी की सास ने गिलास में जहरीला पदार्थ घोलकर जबरन पीला दिया. जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मेडिकल ओपी प्रभारी सरवरी खातून ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. संबंधित थाने को बयान की कॉपी भेज दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन