ePaper

सकरा से नौ वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 May 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सकरा से नौ वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

सकरा़ पुलिस ने मनियारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में छापेमारी कर नौ वर्षों से फरार आरोपी भवानीपुर निवासी मो वसीम को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

खनन विभाग के अधिकारी ने 2015 में केस दर्ज कराया था दो लाख रुपये हर्जाना वसूली मामले में आरोपी था फरार सकरा़ पुलिस ने मनियारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में छापेमारी कर नौ वर्षों से फरार आरोपी भवानीपुर निवासी मो वसीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर खनन विभाग के अधिकारी ने 2015 में दो लाख रुपये हर्जाना वसूली का सकरा थाना में केस दर्ज कराया था, जिस मामले में आरोपी फरार चल रहा था. खनन विभाग को राशि भी जमा नहीं करायी थी. इस कारण न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था. मामले में पुलिस उसे तलाश कर रही थी. गिरफ्तार आरोपी सकरा थाना क्षेत्र के भरथीपुर चौर में चिमनी का संचालन करता था और खनन विभाग की राशि जमा नहीं करायी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग ने केस दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि गिरफ्तार मो वसीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन