ePaper

अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब

Updated at : 22 Sep 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब

अभिषेक सोनू को द्वितीय उपविजेता का खिताब

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई. इसमें मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को तीसरा स्थान मिला.कुल छह चक्रों में आयोजित स्पर्धा में अभिषेक सोनू ने पांच जीत दर्ज की.अंतिम चक्र की बाजी में दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अभिषेक सोनू ने दरभंगा की आकांक्षा शर्मा के खिलाफ एनसी तीन घोड़ा की चाल से शुरुआत की.

प्रारंभ के कुछ चालों के बाद खेल फोर नाइट ओपनिंग में बदल गया. अभिषेक को शीर्ष तीन में शामिल होने के लिए यह बाजी जीतना जरूरी था. जहां 18वीं चाल में दरभंगा की खिलाड़ी ने एक टैक्टिकल चूक कर दी और अभिषेक ने इसका फायदा उठाते हुए एक ऊंट ज्यादा काट लिया और 30वें चाल तक बाजी जीत ली. प्रतियोगिता में आठ जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन