Muzaffarpur : आपसी विवाद में धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : आपसी विवाद में धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या

Muzaffarpur : आपसी विवाद में धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में सगे भाई की हत्या कर दी़ घटना के दौरार बचाने आये चार परिजनों को भी जख्मी कर दिया़ सभी का इलाज चल रहा है़ घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है़ बताया गया कि गांव खरीद-बिक्री करने के विवाद में सगे भाई ने बड़े भाई कैलाश मलिक समेत पांच लोगों को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में बड़े भाई कैलाश मल्लिक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. मृत कैलाश मल्लिक के पुत्र राकेश कुमार मल्लिक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने बिरहिमा पंचायत के एक गांव को शादी विवाह व सुख श्राद्ध में काम करने के लिए खरीदा था. इसी बात से नाराज होकर उसके चाचा राजू और उसके परिवार के लोग दरवाजे पर आ धमके. गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे कि बहुत पैसा वाला हो गया है. मेरे हिस्से के गांव में तुम लोगों ने क्यों हस्तक्षेप किया है. दोनों तरफ से बहस हो ही रही थी, इसी दौरान राजू मल्लिक ने अपने हाथ में लिये धारदार हथियार से उसके पिता के सिर पर मार दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर गये. जब मैं और मां बचाने गये तो हम सबों को भी जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि एसकेएमसीएच ओपी से बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त कर रही है़ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन