ePaper

अहियापुर में कार से 762 लीटर शराब बरामद

Updated at : 25 Jun 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर में कार  से 762 लीटर शराब बरामद

अहियापुर में कार से 762 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को मद्यनिषेध इकाई की टीम और अहियापुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 762 लीटर है. जांच अभियान में एक संदिग्ध टाटा टियागो कार को रोका गया. तलाशी लेने पर कार के अंदर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कई पेटियां बरामद हुईं. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि वाहन और शराब को थाना लाया गया है, और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन