जिले में 6810 किशोरियों को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

जिले में 6810 किशोरियों को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये टीके दिये जा रहे हैं. सदर अस्पताल से लेकर एसकेएमसीएच और निजी व सरकारी स्कूलों में टीके दिये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जिले के छह हजार 810 किशोरियों को टीके दिये गये हैं. यह टीका पहला डोज है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के पांडे ने बताया कि टीके के लिये अलग काउंटर बनाया गया है. स्कूलों में भी जाकर किशोरियों को टीके दिया जा रहा है. कहा कि टीके तीन शिफ्ट में भेजे गये थे. पहले शिफ्ट में सौ टीके दिये थे जबकि दूसरे खेप में 660 टीके और तीसरी खेप में 6060 टीके भेजे गये. इस दौरान किसी भी बच्चियों में टीके देने के बाद कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है. बताया कि राज्य सरकार द्वारा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू किया गया है. इसके तहत निजी स्कूलों में 9 से 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है. बताया कि टीकाकरण सभी स्कूली किशोरियों को को एचपीवी टीका लगाया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










