ePaper

टिकट चेकिंग से 30 करोड़ राजस्व वसूला

Updated at : 11 Dec 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
टिकट चेकिंग से 30 करोड़ राजस्व वसूला

सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में अबतक टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सोनपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में अबतक टिकट चेकिंग से 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. रिकॉर्ड के तहत प्रति टीटी केस व आय के मामले में सोनपुर मंडल, पूर्व मध्य रेलवे के सभी पांच मंडलों में सबसे अधिक है. मंडल में रोजाना प्रति टीटी केस 18 एवं 11,835 रुपये की आय है. चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से अब तक लगभग 4.60 लाख यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़ा गया है और उनसे लगभग तीस करोड़ की जुर्माना वसूली की गयी है. बीते दिनों सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया, मानसी, नवगछिया आदि रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के एसी कोच, विकलांग, महिला कोच व पैंट्री कार की भी जांच की गयी. मेगा टिकट जांच के दौरान एक दिन में बिना टिकट पाये गये तीन हजार 578 मामलों से किराया व जुर्माना सहित 23 लाख 42 हजार 605 रुपये वसूल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन