मेगा टिकट चेकिंग अभियान में वसूले गये 30.77 लाख

मेगा टिकट चेकिंग अभियान में वसूले गये 30.77 लाख
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने कई स्टेशनों पर चलाया अभियान उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में व्यापक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गयी. विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 4316 यात्रियों से 30 लाख 76 हजार 180 रुपये वसूले गये. यह कार्यवाही मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गयी. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट व मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में कार्रवाई की. इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक व आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया. अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिये जागरूक भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










