जीएस व मैथ्स के मुश्किल सवाल, 28 % छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

28% students left the exam.

विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा :

प्रवेश परीक्षा में पूछे गये थे 120 बहुविकल्पीय प्रश्न

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा हुई. इसमें सामान्य ज्ञान (जीएस) व गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि जीएस सेक्शन का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन था. इससे सवाल हल करने में अधिक समय लग गया. प्रवेश परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गये थे.

एक ही पाली में हुई परीक्षाप्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर एक ही पाली में करायी गयी थी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई. सुबह 9 बजे से ही छात्रों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाने लगा था. 10:30 बजे के बाद आने वाले कुछ विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका. इससे उनकी परीक्षा छूट गयी. इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 7220 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 5077 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 28 प्रतिशत (करीब 2143) छात्र अनुपस्थित रहे. इस तरह, परीक्षा में 72 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गयी. परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए राजभवन ने पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) भी भेजा था.

सीटें और आगे की प्रक्रियायह प्रवेश परीक्षा विवि के चार कॉलेजों में उपलब्ध 400 सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित की गयी है. विवि के प्राॅक्टर व नोडल अधिकारी प्रो बीएस राय ने परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन की पुष्टि की. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रवेश परीक्षा की आंसर-की अगले दो से तीन दिनों के भीतर विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी.

जंक्शन पर उमड़ी भीड़

बीएड प्रवेश परीक्षा समाप्त होते ही, विभिन्न केंद्रों से निकले छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ पड़ी. अचानक बढ़ी यात्रियों की संख्या के कारण स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़-भाड़ देखने को मिली. ट्रेनों में सीट पाने के लिए भी परीक्षार्थियों के बीच भागमभाग की स्थिति रही. इस भीड़ के कारण सामान्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के कारण यह अस्थायी भीड़ थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Navendu Shehar Pandey

लेखक के बारे में

By Navendu Shehar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन