ePaper

रुद्राभिषेक महायज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated at : 16 Sep 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
रुद्राभिषेक महायज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रुद्राभिषेक महायज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन

मीनापुर: फुलवरिया का मनोकामना सिद्ध रामजानकी मंदिर में सोमवार से श्रीश्री 108 रुद्राभिषेक महायज्ञ शुरू हो गया. यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ कन्याओं ने रघई के त्रिमुहानी संगम घाट से जलभरी की. आचार्य गणेश पांडेय व सौरभ कुमार के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया. यज्ञ संत मनमोहन दास के नेतृत्व में कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यज्ञ बुधवार तक चलेगा. वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया है. मौके पर चांदपरना के मुखिया हरिश्चंद्र सहनी, भुरकुरवा के मुखिया विजय सहनी, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन