यात्रीगण ध्यान दें! मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 2 ट्रेन रद्द, 17 का रूट बदला, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Mar 2025 8:16 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Train Cancelled: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गुजरनेवाली दो ट्रेनों को रद्द और 17 ट्रेनों के रूट में बदलने का लिया गया है. आइये इसकी सूची देखते हैं.
Train Cancelled: रेलवे की ओर से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल भाया किनारा-कानपुर सेंट्रल के बीच ब्रिज संख्या- 110 पर इंजीनियरिंग कार्य शुरू होना है. ऐसे में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल व दरभंगा-अहमदाबाद को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. साथ ही अलग-अलग रूट की 17 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. सीपीआरओ की ओर से सोमवार को इस बारे में सूचना जारी की गयी है.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
21, 28 मार्च, 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को गांधीधाम से खुलने वाली गाड़ी सं. 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल.
24, 31 मार्च, 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल.
21, 28 मार्च, 4, 11, 18 एवं 25 अप्रैल को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल.
24, 31 मार्च, 7, 14, 21 एवं 28 अप्रैल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल.
बदले हुए रास्तें से चलेगी ये ट्रेन
- कटिहार से 20, 24, 27 एवं 31 मार्च तथा 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 अप्रैल को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मुरादाबाद- गाजियाबाद के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- बरौनी से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02563 बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी, यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- दरभंगा से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी, यह गाड़ी ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- नयी दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02564 नयी दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- नयी दिल्ली से 20 मार्च से 30 अप्रैल तक खुलने वाली 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- बरौनी से 24 एवं 31 मार्च तथा 07, 14, 21 एवं 28 अप्रैल तक खुलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-अयोध्या धाम जं.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. गाड़ी गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- मुजफ्फरपुर से 20 एवं 27 मार्च तथा 03, 10, 17 एवं 24 अप्रैल को खुलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा एवं लखनऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- बरौनी से 19 मार्च से 29 अप्रैल तक खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- मुजफ्फरपुर से 23 एवं 30 मार्च तथा 06, 13, 20 एवं 27 अप्रैल को खुलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी- लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-जंघई-फाफामऊ -प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी अयोध्या धाम जं., अयोध्या कैंट एवं लखनऊ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर पुलिस पर हमला, थाना की पास हुई पत्थरबाजी, बचाने के लिए खुद को किया बंद
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










