पीड़ित परिवारों को 16 लाख की सहायता

पीड़ित परिवारों को 16 लाख की सहायता
मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सकरा प्रखंड के रामपुर मनी टोला के वार्ड नंबर 12 में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए, जिसमें चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर सकरा के अंचलाधिकारी और पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. हालांकि, आग की भयावहता के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ.प्रत्येक मृतक के माता-पिता को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान किया है. इस प्रकार, मृतकों के परिवारों को कुल 16 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी गई है. इसके अतिरिक्त, आग से प्रभावित अन्य परिवारों को भी जीआर (ग्रैच्युटी रिलीफ) की राशि सीधे उनके बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.पीड़ित परिवारों को भोजन की समस्या न हो, इसके लिए घटनास्थल पर सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गयी है, जहां उन्हें निःशुल्क भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रभात कुमार
प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










