व्यवसाय के लिए 1595 दीदियों को मिला 7.5 करोड़ का चेक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

व्यवसाय के लिए 1595 दीदियों को मिला 7.5 करोड़ का चेक

विज्ञापन

-1559 जीविका समूह को दिया 48 करोड़ 12 लाख 26 हजार

मुजफ्फरपुर.

जिले में व्यवसाय के लिए जीविका दीदियों को 7.5 करोड़ का चेक दिया गया. सीएम ने यह चेक जीविका दीदी को सौंपा. इसके अलावा 1595 जीविका समूह को 48 करोड़ 12 लाख 26 हजार का चेक भी दिया. मत्स्य पालन के लिए 12 जीविका दीदियों को चार लाख 17 हजार रुपये मिले. वे औराई व गायघाट में मत्स्य पालन करेंगी. मत्स्य पालन से 960 जीविका दीदी जुड़ी हैं. मॉडल इंचार्ज नूरी जमाल ने कहा कि इस राशि से दीदियां आत्मनिर्भर बनेंगी. वन व पर्यावरण विभाग ने दो दीदी की नर्सरी के लिए सरैया की आभा व कनक लता को एक लाख 30 हजार 545 रुपये का चेक दिया. जिले में फिलहाल 48 दीदी की नर्सरी चल रही है. यहां से वन विभाग पौधों की खरीदारी करता है. जीविका प्रबंधक अनीशा ने कहा कि छह लाख 15 हजार जीविका दीदी हैं, जो विभिन्न व्यवसाय व रोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन