खुदाई में मिले प्राचीनकाल के 21 सिक्के

Updated at : 17 Jan 2020 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
खुदाई में मिले प्राचीनकाल के 21 सिक्के

सीओ ने किया जब्तकाम पर लगी रोक देवरिया कोठी : प्रखंड के देवरिया थाना अंतर्गत नेकनामपुर पंचायत के वार्ड चार में गुरुवार को हर घर नल जल योजना के तहत हो रही खुदाई के दौरान मिट्टी के छोटे से घड़ा में प्राचीनकाल के 21 सिक्के बरामद हुए. उसके बाद सिक्के को देखने के लिए आसपास […]

विज्ञापन

सीओ ने किया जब्तकाम पर लगी रोक

देवरिया कोठी : प्रखंड के देवरिया थाना अंतर्गत नेकनामपुर पंचायत के वार्ड चार में गुरुवार को हर घर नल जल योजना के तहत हो रही खुदाई के दौरान मिट्टी के छोटे से घड़ा में प्राचीनकाल के 21 सिक्के बरामद हुए. उसके बाद सिक्के को देखने के लिए आसपास से सैकड़ों लोग जुट गये. सूचना पर सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय स्वरुप मौके पर पहुंचे.

सिक्के को जब्त कर थाने लाया गया.थानाध्यक्ष श्री स्वरुप ने बताया कि नेकनामपुर पंचायत के वार्ड चार में वार्ड सदस्य सुनिता देवी के क्षेत्र में नल जल योजना के तहत खुदाई करायी जा रही थी. वहां सिंगेश्वर राम के घर के समीप से सिक्के को बरामद किया गया. सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल खुदाई पर रोक लगा दी गयी है. पटना की जांच टीम आकर जांच करेगी. फिर खुदाई शुरू कर दी जायेगी. फिलहाल वहां पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन