22 अभियुक्तों की संपत्ति की जांच करेगा आयकर विभाग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग बालिका गृह कांड से जुड़े 22 अभियुक्तों की संपत्तियों की जांच करेगा. मुख्यालय के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. सभी अभियुक्तों की संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है. बैंक अकाउंटस सहित, जेवरात व निवेश की खोजबीन की जा रही है. ब्रजेश ठाकुर की जांच पूरी होने […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग बालिका गृह कांड से जुड़े 22 अभियुक्तों की संपत्तियों की जांच करेगा. मुख्यालय के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. सभी अभियुक्तों की संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है. बैंक अकाउंटस सहित, जेवरात व निवेश की खोजबीन की जा रही है. ब्रजेश ठाकुर की जांच पूरी होने के बाद अब विभाग अन्य अभियुक्तों की संपत्तियों का ब्योरा लेने में जुट गया है.
विभाग यह भी पता करने में जुटा है कि ब्रजेश ठाकुर ने अपनी संपत्ति दूसरे अभियुक्तों के नाम तो नहीं कर रखी है. जांच के लिए आयकर विभाग के कई अधिकारियों की टीम बनायी गयी है, जो अभियुक्तों की संपत्तियों का आकलन करेगा. फिर वर्ष 2012-13 से अब तक के आय का एसेस्मेंट भी करेगा.
विभाग इन अभियुक्तों की ओर से पिछले सात वर्षों के दौरान दाखिल रिटर्न की भी जांच कर रहा है. सूत्रों की मानें, तो मुख्यालय ने संपत्ति की जांच कर जल्द रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल सभी अभियुक्तों के पते पर नोटिस जारी किया जा रहा है. जल्द ही इनकी संपत्ति की जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. रिटर्न में गड़बड़ी मिलने पर आयकर अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










