ePaper

बिहार में नहीं थम रहा अवैध शराब कारोबार का सिलसिला, पंचायत ऑफिस से बरामद हुई विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें 

Updated at : 18 Sep 2024 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में नहीं थम रहा अवैध शराब कारोबार का सिलसिला, पंचायत ऑफिस से बरामद हुई विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें 

Muzaffarpur News: शराब के अवैध व्यापार में मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने मुखिया के पति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिहार में शराब पीना और इसका व्यापार करना दोनों ही गैरकानूनी है. नीतीश कुमार की सरकार ने सूबे में अप्रैल 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू कर रखा है. लेकिन सूबे के लोगों में इसका कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है. शराबबंदी वाले इस राज्य में सरकारी दफ्तर से ही दारू की खेप बरामद हुई है. राज्य सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर विदेशी शराब की 135 बोतलें बरामद की. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि शराब के अवैध कारोबार में महिला मुखिया का पति भी गिरफ्तार किया गया है. 

कार्टूनों को बोरियों में बंद करके रखी गई थी बोतलें

मुजफ्फरपुर के मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने  बुधवार को इस बरमादगी की जानकारी दी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि जिले के पारू क्षेत्र के फंदा गांव में एक सरकारी भवन के परिसर में विदेशी शराब की बोतलें कार्टूनों को बोरियों में बंद करके परिसर के एक कोने में रखी हुई है. जिसके बाद हमारी टीम ने वहां छापेमारी करके शराब को बरामद किया है. 

अवैध शराब के कारोबार में मुखिया पति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि यह परिसर पंचायत विभाग से संबंधित गतिविधियों के लिए था और महिला मुखिया भवन की प्रभारी हैं. बाद में, जांच के दौरान मुखिया के पति और गांव के छह अन्य लोगों को राज्य निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया हैं. मामले की जांच जारी है। बता दें कि शराबबंदी वाले बिहार में दारू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Land Survey: काम करने के बदले 20 और 40 रुपये घूस ले रहा था चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन