पूर्वांचल एक्स की स्लीपर बोगी में दर्जनों यात्रियों के सामान चोरी
Updated at : 07 Nov 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के भगवानपुर स्टेशन के पास देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस के एस 4 बोगी में दर्जनों यात्रियों का सामान चोरी हो गया. कुछ यात्रियों के बैग को ट्रैक किनारे फेंक दिया. इसकी जानकारी यात्रियों को अहले सुबह मिली, लेकिन तबतक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी. वहीं ट्रैक किनारे सामान फेंका देख […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के भगवानपुर स्टेशन के पास देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस के एस 4 बोगी में दर्जनों यात्रियों का सामान चोरी हो गया. कुछ यात्रियों के बैग को ट्रैक किनारे फेंक दिया. इसकी जानकारी यात्रियों को अहले सुबह मिली, लेकिन तबतक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी. वहीं ट्रैक किनारे सामान फेंका देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी भगवानपुर आरपीएफ को दी.
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बिखरे पड़े सामान, मोबाइल, टिकट, पर्स, आई कार्ड व चाकू आदि बरामद किया. इसमें सउदी अरब की मुद्रा रियाल भी मिली है. ट्रैक पर से मिला टिकट 15047 पूर्वांचल एक्सप्रेस का बताया गया है. आरपीएफ भगवानपुर ने इसकी जानकारी आरपीएफ मुजफ्फरपुर को दी.
आरपीएफ ने आशंका जाहिर की है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस में यात्रियों का सामान चोरी करने के बाद बदमाश भगवानपुर स्टेशन पर उतरे होंगे. इसी दौरान वहां चोरी का सामान बिखर गया होगा. वहीं सूचना देने के घंटों बाद मुजफ्फरपुर जीआरपी के मौके पर नहीं पहुंचने पर आरपीएफ ने बरामद सामान को ग्वालियर एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जीआरपी को भेजा.
सामान मिलने के बाद जीआरपी ने जांच की, तो उसमें काला, ब्राउन व बादामी रंग का लेडिज पर्स, एक आइफोन व एक छोटा मोबाइल, केनरा बैंक का पासबुक, चार-पांच सौ के सऊदी अरब की करेंसी रियाल, तीन-चार टिकट, भोजपुरवा गोपालगंज की नजमा, पश्चिम बंगाल के प्रेम कुमार थापा, देवी थापा, मोहम्मद इदरीश समेत करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, एटीएम एवं पैन कार्ड, आभूषण का खाली डिब्बा था.
मुजफ्फरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड व अन्य कागजात से फोन नंबर निकाल कर यात्रियों से संपर्क किया गया है. इसमें एक मिलिट्री का आदमी भी है. मामले की जांच की जा रही.
दो मिनट में दिया घटना को अंजाम
मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस अपने रफ्तार में थी. भगवापुर स्टेशन के पास पहुंचने पर सिग्नल क्लियर नहीं होने से रात 2.27 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकी थी. इसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया.
इसकी जानकारी टीटीई व स्कॉर्ट पार्टी को भी नहीं मिली. यात्रियों ने इसकी शिकायत किसी से नहीं की है. भगवानपुर स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज सुधाकर यादव ने बताया कि यहां पूर्वांचल का स्टॉपेज नहीं है. देर रात 2.27 बजे सिग्नल नहीं मिलने से दो मिनट के लिए ट्रेन स्टेशन पर रुकी थी.
पकड़े जाने के डर से फेंका एप्पल फोन : अपराधियों ने यात्रियों के कीमती सामान अपने पास रख लिया. वहीं पकड़े जाने के डर से एक एप्पल फोन को फेंक दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों को इस बात की जानकारी थी कि एप्पल फोन से लोकेशन ट्रैक किया जा सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




