डेंगू के चार और नये मरीज मिले

Updated at : 10 Oct 2019 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू के चार और नये मरीज मिले

मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू के चार नये मरीज मिले हैं. बुखार से पीड़ित चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी व एसकेएमसीएच के वायरोलॉजी लैब में इसकी पुष्टि हुई है. जिले में अबतक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. इससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गयी है. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू के चार नये मरीज मिले हैं. बुखार से पीड़ित चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी व एसकेएमसीएच के वायरोलॉजी लैब में इसकी पुष्टि हुई है. जिले में अबतक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. इससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गयी है.

विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार, मीनापुर सिवाईपट्टी के 24 वर्षीय आलोक रंजन, मोतीपुर के 23 वर्षीय सोनु कुमार, कुढंनी लदौरा के 15 वर्षीय सैफ अली, औराई सहरचिंया की 23 वर्षीय चंदा चौधरी में बीमारी की पुष्टि हुई है. जिले में जनवरी से अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 22 हो गयी है. इनमें से 12 मरीजों में बीमारी की पुष्टि पीएमसीएच पटना व आरएमआरआई में हुई है. इनका इलाज पटना में ही चल रहा है.

इधर, सिविल सर्जन डॉ शैलेश प्रसाद सिंह ने पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक के डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि बुखार होने पर मरीजों को जांच के लिए एसकेएमसीएच अवश्य भेजें. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इस बीमारी का प्रकोप सबसे अधिक पटना में है. जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि फॉगिंग शुरू करायी गयी है. मशीन कम होने से एक साथ सभी जगहों पर फॉगिंग कराना मुश्किल है. गुरुवार को कोशिश होगी कि तीन से चार मरीजों के गांवों में फॉगिंग करायी जायेगी. इसके लिए टीम को गठित कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन