पिस्टल समेत चार गिरफ्तार, तीन लाख बरामद

मुजफ्फरपुर : भिखनपुरा एसबीआइ से सात अपराधियों ने 6.12 लाख रुपये लूटे थे. 12 घंटे के अंदर जिला पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. एसएसपी मनाेज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में छापेमारी करके लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वही फरार राजन उर्फ […]
मुजफ्फरपुर : भिखनपुरा एसबीआइ से सात अपराधियों ने 6.12 लाख रुपये लूटे थे. 12 घंटे के अंदर जिला पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. एसएसपी मनाेज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में छापेमारी करके लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वही फरार राजन उर्फ छोटू पंडित, राजीव और हेमंत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लूटी गयी राशि में से करीब तीन लाख नकदी, बैंक से संबंधित कागजात, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व बैंक से लूटे गये मोबाइल, तीन हथियार, तीन मैगजीन, कारतूस, दो बाइक व अन्य समान बरामद कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




