जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 2:42 AM
मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गयी है. मिठनपुरा के 18 वर्षीय दानिश फैयाज, कशोपुर सकरा के मुन्ना कुमार और मनीष कुमार में डेंगू की पुष्टि बुधवार को हुई है. इसकी रिपोर्ट एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने जारी की है. इसके साथ जिले में […]
मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गयी है. मिठनपुरा के 18 वर्षीय दानिश फैयाज, कशोपुर सकरा के मुन्ना कुमार और मनीष कुमार में डेंगू की पुष्टि बुधवार को हुई है. इसकी रिपोर्ट एसकेएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने जारी की है. इसके साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 16 हो गयी है. एसकेएमसीएच के माइक्रोबायलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट सीएस को भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










