अंडीगोला में पान मसाले की होल सेल दुकान से 14 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

50 हजार का सिक्का भी लाद कर ले गये अपराधी मुजफ्फरपुर :अंडीगोला रोड स्थित पान मसाला की होल सेल दुकान का शटर काट चोरों ने 14 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने करीब 25-30 कार्टन पान मसाला, तुलसी, सिगरेट व 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना गुरुवार देर […]

विज्ञापन

50 हजार का सिक्का भी लाद कर ले गये अपराधी

आपके शहर में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :अंडीगोला रोड स्थित पान मसाला की होल सेल दुकान का शटर काट चोरों ने 14 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने करीब 25-30 कार्टन पान मसाला, तुलसी, सिगरेट व 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. पीड़ित व्यवसायी चुन्नू कुमार ने शनिवार को नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी चुन्नू ने बताया है कि वे पताही रूप से रहनेवाले हैं. अंडीगोला में उनकी पान मसाले की होल सेल दुकान है. आठ अगस्त की रात दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. अगले दिन सुबह सात बजे दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली. जब वे दुकान पर आये, तो देखा कि शटर टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दुकान में रखे अधिकांश पान मसाला व सिगरेट के कार्टन की चोरी कर ली. साथ ही 20 हजार रुपये के दस का नोट और 50 हजार का सिक्का भी अपने साथ ले गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन