शराब के नशे में धुत युवक ने महिला को मारी गोली

Updated at : 05 Jul 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत युवक ने महिला को मारी गोली

महिला की हालत गंभीर निजी अस्पताल में भर्ती पड़ोस के युवक पर गोली मारने का आरोप मुजफ्फरपुर : अहियापुर के सलेमपुर गांव में शराब के नशे में घुत एक युवक ने महिला को देर रात गोली मार दी. महिला को तीन गाेली लगी है. गोली चलने की आवाज पर सुन कर पति ने अपराधी को […]

विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर निजी अस्पताल में भर्ती

पड़ोस के युवक पर गोली मारने का आरोप
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के सलेमपुर गांव में शराब के नशे में घुत एक युवक ने महिला को देर रात गोली मार दी. महिला को तीन गाेली लगी है. गोली चलने की आवाज पर सुन कर पति ने अपराधी को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया. महिला के दाहिने पैर में दो अऔर पेट में एक गोली लगी है. गंभीर हालत में परिजन उसे एसकेएमसीएच ले गये.
प्राथमिकी उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे विजयछपरा स्थित एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया. जहां ऑपरेशन के बाद महिला के पेट की गोली निकाल दी गयी. महिला की हालत गंभीर है. वह गांव के मो जलाउद्दीन की पत्नी असगरी बेगम (40) है. सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने महिला से पूछताछ की.
महिला ने पड़ोस के युवक पर शराब के नशे में गोली मारने का आरोप लगाया है. कहा, रात में बेटा-बेटी के साथ सो रही थी. इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक आ धमका.
वह उठ कर बैठी, इसी दौरान उसने गोली मार दी. गोली की आवाज पर परिवार के लोग उठ गये. कुछ दूर तक अपराधी का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर वह फरार हो गया था. थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है. गोली मारने की घटना की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन