बिहार : मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार हत्या मामले में नवीन शर्मा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2019 5:35 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने नवीन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस नवीन को हिरास्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार शूटर गोविंद की निशानदेही पर नवीन की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. सूत्रों की माने तो नवीन की गिरफ्तारी से […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने नवीन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस नवीन को हिरास्त में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक हत्याकांड में शामिल गिरफ्तार शूटर गोविंद की निशानदेही पर नवीन की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. सूत्रों की माने तो नवीन की गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं. हालांकि, नवीन गिरफ्तारी पुलिस ने कहां से की है, इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. विदित हो कि इस घटना में आरोपित ट्रांसपोर्ट पिंटू सिंह का रिमांड अवधि दो दिन और बढ़ा दी है. बीते रविवार को केस के आईओ दारोगा धीरज कुमार ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. कोर्ट ने मुहर लगाते हुए रिमांड की अवधि बढ़ा दी. हालांकि, तीन दिनों से लगातार पूछताछ होने के बाद भी पुलिस को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पायी थी.

इससे पहले पुलिस को इस हत्याकांड में उस वक्त बड़ी सफलता मिली थी जब पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य शूटर पटना एयरपोर्ट से पकड़ा गया था. 18 दिसंबर को शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ ने पटना एयरपोर्ट (जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) से गिरफ्तार कर किया था. वहीं, पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें मुचकुंद का नाम का शूटर मारा गया था. पुलिस सूत्रों कि मानें तो मुठभेड़ वाले दिन मुचकुंद और उज्ज्वल मुजफ्फरपुर गये हुए थे. दोनों एके-47 लेकर पटना लौट रहे थे. यह एके-47 वहीं था जिससे 23 सितंबर 2018 को मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या के लिए शूटरों ने इस्तेमाल किया था.

गौरतलब हो कि बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कार्यालय के समीप 23 सितंबर 2018 की शाम आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. जिसमें समीर कुमार (50) और उनके चालक रोहित कुमार (40) की मौत हो गयी थी. वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन