कैट-2018 रिजल्ट : बिहार के लाल किशन को मिला 99.99 परसेंटाइल

पटना : कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2018 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया. इसमें 11 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है. इनमें ज्यादातर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड से हैं. इनमें सात आइआइटी से बीटेक शामिल हैं. 100 परसेंटाइल लाने वालों में महाराष्ट्र के सात, पश्चिम बंगाल के दो और बिहार व कर्नाटक से एक-एक […]
100 परसेंटाइल लाने वालों में महाराष्ट्र के सात, पश्चिम बंगाल के दो और बिहार व कर्नाटक से एक-एक छात्र शामिल हैं. मुजफ्फरपुर की गुलाबपट्टी पंचायत के आशापट्टी परसौनी निवासी चंद्रशेखर के पुत्र किशन कश्यप ने कैट में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है. आइआइटी दिल्ली से 2017 में मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले किशन इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत व मां-पिता के आशीर्वाद को देते हैं. वह अभी बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं.
वह बताते हैं, जॉब भी कर रहा था और एग्जाम की तैयारी भी साथ ही चल रही थी. जॉब के बाद जब भी वक्त मिलता था, ज्यादा-से-ज्यादा मॉक टेस्ट देने की कोशिश करता था. वह कहते हैं, मेरी तमन्ना आइआइएम अहमदाबाद, बेंगलुरु या कोलकाता में नामांकन लेने की है. किशन के पिता चंद्रशेखर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




