सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलेगी लखनऊ-बरौनी-लखनऊ

Updated at : 29 Dec 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलेगी लखनऊ-बरौनी-लखनऊ

मुजफ्फरपुर : कुहासे के कारण पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन नये ट्रेनों को स्थायी रूप से 18 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है. इसमें कटिहार-अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15707/08) 18 फरवरी तक लिए रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 19269/70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 फरवरी तक रद्द रहेगी. इसके अलावा […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कुहासे के कारण पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन नये ट्रेनों को स्थायी रूप से 18 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है. इसमें कटिहार-अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (15707/08) 18 फरवरी तक लिए रद्द रहेगी.
वहीं गाड़ी संख्या 19269/70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 फरवरी तक रद्द रहेगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बरौनी-लखनऊ (15203) व लखनऊ-बरौनी (15204) को 15 फरवरी तक के लिए सप्ताह में तीन दिन रद्द कर दिया गया है.
बरौनी-लखनऊ (15203) 14 फरवरी तक प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 15 फरवरी तक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को ट्रेन रद्द रहेगी.
30 दिसंबर को रद्द रहेगी समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन
30 दिसंबर को 63215/16 समस्तीपुर मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगा. झाझा बरौनी- मुजफ्फरपुर रेलखंड पर फ्रेट कॉन्वाय कार्य के लिए 30 दिसंबर को सुबह 6.45 बजे से लेकर 10.45 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा.
इसी को लेकर रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन