4.20 लाख लीटर दूध की बढ़ी डिमांड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : छठ पर्व के लिए दूध की खपत बढ़ने के साथ ही तिमुल ने अपने प्रोडक्ट सुधा की आपूर्ति 4.20 लाख लीटर बढ़ा दी है. आम तौर पर जिले में सुधा दूध की खपत रोजाना 1.50 लाख लीटर है, जबकि सोमवार के लिए 5.70 लाख लीटर की डिमांड हैं. देर रात तक सदातपुर स्थित […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : छठ पर्व के लिए दूध की खपत बढ़ने के साथ ही तिमुल ने अपने प्रोडक्ट सुधा की आपूर्ति 4.20 लाख लीटर बढ़ा दी है. आम तौर पर जिले में सुधा दूध की खपत रोजाना 1.50 लाख लीटर है, जबकि सोमवार के लिए 5.70 लाख लीटर की डिमांड हैं. देर रात तक सदातपुर स्थित प्लांट पर पैंकिंग चलती रही.
आधी रात के बाद शहर व ग्रामीण इलाकों के सुधा पार्लरों पर दूध की डिलेवरी भी शुरू हो गयी. इसके साथ ही पेड़ा व पनीर की डिमांड भी बढ़ गयी है.तिमुल के एमडी अरविंद कुमार ने बताया कि डिमांड को देखते हुए सप्लाई की तैयारी पूरी कर ली गयी है. करीब एक लाख लीटर दूध तिमुल के दो अन्य प्लांट मोतिहारी व हाजीपुर से मंगाया गया है.
बताया कि पेड़ा की डिमांड भी बढ़ी है. साथ ही पनीर की भी बिक्री अधिक होगी. इसकी आपूर्ति के लिए बरौनी से एक लाख टन पनीर के साथ ही पेड़ा भी मंगाया गया है. जिले में करीब छह टन पनीर की खपत होने की संभावना है. दूध की खपत के साथ ही पेड़ा व पनीर की डिमांड होने के कारण दूसरे जिलों से मंगाना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










