एटीएम गार्ड की हत्या कर लूटे 18 लाख रुपये से विक्की बनवा रहा था आलीशान मकान

Updated at : 30 Oct 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम गार्ड की हत्या कर लूटे 18 लाख रुपये से विक्की बनवा रहा था आलीशान मकान

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज के केशव चौक के पास नौ अगस्त को एटीएम गार्ड की हत्या कर 18 लाख लूटने वाला विक्की अपने गांव सतुआही रामपुर में आलीशान मकान बना रहा था. उसने लूट की राशि से एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोटर , इनवर्टर समेत कई समान खरीदा था. साथ ही सात लोगों का कर्ज […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : साहेबगंज के केशव चौक के पास नौ अगस्त को एटीएम गार्ड की हत्या कर 18 लाख लूटने वाला विक्की अपने गांव सतुआही रामपुर में आलीशान मकान बना रहा था. उसने लूट की राशि से एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोटर , इनवर्टर समेत कई समान खरीदा था. साथ ही सात लोगों का कर्ज भी चुकाया था.
वारदात को विक्की ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सीसीटीवी में फुटेज कैद होने के बाद विक्की व उसके भाई ने जो कपड़ा पहना था उसे एक झोला में डालकर नाहर में फेंक दिया था. यह खुलासा स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े विक्की कुमार ने किया है. उसने पुलिस को बताया कि अत्यधिक कर्ज होने के कारण उसने अपने भाई के साथ मिलकर एटीएम से कैश लूट की योजना बनायी थी. गांव के लोगों को शक होने पर विक्की बताता था कि वह एक बड़े शेठ के यहां काम करता था. उन्होंने ही खुश होकर उसको इनाम दिया है.
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि इस कांड के खुलासे के लिए एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में सरैया एसडीपीओ शंकर झा, एसएसबी के अमरेश कुमार,साहेबगंज थानेदार धर्मवीर भारती समेत कई अधिकारी को शामिल किया गया था. उन्होंने विक्की को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, जिन लोगों को विक्की ने कर्ज चुकाया है. उनको चिन्हित कर लिया गया है. उनका बयान दर्ज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन