मुजफ्फरपुर : कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले पर हुआ हमला

Updated at : 10 Oct 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कांग्रेस अध्यक्ष के काफिले पर हुआ हमला

मुजफ्फरपुर सदर : कादिराबाद चौक पर मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के काफिले में शामिल समर्थकों के साथ मोहल्लावासियों की भिड़ंत हो गयी. घटना में आला नेताओं के वाहनों के शीशे टूट गये. गाड़ी पर लदे फूलों की माला को नोंचकर लोगों ने फेंक दिया. डॉ झा जिला कार्यालय में आयोजित […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर सदर : कादिराबाद चौक पर मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के काफिले में शामिल समर्थकों के साथ मोहल्लावासियों की भिड़ंत हो गयी. घटना में आला नेताओं के वाहनों के शीशे टूट गये.
गाड़ी पर लदे फूलों की माला को नोंचकर लोगों ने फेंक दिया. डॉ झा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पटना से यहां पहुंचे थे. कादिराबाद चौक पर एक सरकारी बस के चालक से कार्यकर्ताओं की झड़प हो गयी. इसे देख टेंपोचालकों व मुहल्लावासी मैदान में आ गये. काफिले में शामिल समर्थकों को जान बचाकर इधर-उधर भागना पड़ा.
हालांकि बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष के सुरक्षा गार्ड ने जब राइफल ताना तो लोग इधर-उधर हुए. घटना की सूचना मिलते ही विवि थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे. वहीं सदर के राजन कुमार, मब्बी के गौतम कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष को भी पहुंचना पड़ा. पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों से मामले की तहकीकात की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन