नो इंट्री में पिकअप के प्रवेश पर रोक से गोला का व्यवसाय ठप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नो इंट्री में छोटे मालवाहक व पिकअप के आवागमन पर रोक लगाने से गोला रोड, पंकज मार्केट, अंडी गोला के व्यवसायियों का व्यापार लगभग ठप सा हो गया है. इसको लेकर व्यवसायियों ने खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में डीएम से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. डीएम को […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नो इंट्री में छोटे मालवाहक व पिकअप के आवागमन पर रोक लगाने से गोला रोड, पंकज मार्केट, अंडी गोला के व्यवसायियों का व्यापार लगभग ठप सा हो गया है. इसको लेकर व्यवसायियों ने खाद्यान्न व्यवसायी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में डीएम से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा.
डीएम को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि छोट, मालवाहक व पिकअप पर रोक से अंतर जिला व जिले के ग्रामीण क्षेत्र के छोटे दुकानदारों का मंडी में आना बंद हो गया है. इससे यहां का व्यापार बहुत प्रभावित हुआ है. इससे तीनों मंडी में कार्यरत सैकड़ों व्यापारियों व मजदूरों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की सही से उपलब्धता नहीं हो पा रही है.
ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश कुमार पासवान, राजेश कुमार पिंटू, सुजीत कुमार, मिथिलेश गुप्ता, धनंजय कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, सुमित कुमार शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन