समीर कुमार की हत्या से हर कोई स्तब्ध
Updated at : 25 Sep 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से सियासी गलियारे में हर कोई स्तब्ध है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के साथ हर समय खड़े रहने की बात कही. साथ ही घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की. महानगर राजद ने घटना की […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से सियासी गलियारे में हर कोई स्तब्ध है. नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के साथ हर समय खड़े रहने की बात कही. साथ ही घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की. महानगर राजद ने घटना की निंदा करते हुए घटना को सरकार की विफलता बताया.
अध्यक्ष वसीम अहमद मुन्ना ने कहा कि अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए शहर के बीच में पूर्व मेयर की हत्या कर दी. श्रीनारायण साह, अनवर अली, मुकेश राम, सैफ अली, केशव पटेल, गरीब नाथ महतो, गौतम भारती, राहुल चौरसिया, ब्रजेश पासवान, शमीम अख्तर, सैयद फज्ले हैदर जॉनी, रविश कुमार डेविड, मो तैय्यब, राजू कुमार, हदीस आलम, मो रिजवान, नूर जालम, संजय कुमार व अरविंद रजक आदि ने शोक व्यक्त किया. राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ विनोद कुमार यादव ने घटना की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया.
डॉ यादव ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व घटना का खुलासा करने की मांग की. उधर, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव उषा राणा ने कहा कि नीतीश सरकार में कानून का राज खत्म हो गया है. सीबीआई जांच कराने की मांग की. महानगर राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुजीत कुमार उर्फ लड्डू राय ने कहा कि प्रशासन समय रहते सचेत हो गया रहता, तो पूर्व मेयर की हत्या नहीं होती.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी मो जावेद मंसूरी ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन से अनुरोध किया. युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने पूर्व मेयर व उनके चालक की हत्या की निंदा की और कड़ी कार्रवाई की मांग की. मृत चालक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग भी सरकार से की.
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह व भूमिहार चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा कि यहां से एसएसपी को अविलंब हटाया जाये. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत यह हत्या हुई है. पुलिस प्रशासन चौबीस घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करती तो पूरे बिहार में आंदोलन किया जायेगा. महासभा की ओर से दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर विवि छात्र संघ के अध्यक्ष वसंत कुमार, अभिषेक कुमार, संजीव झा, प्रिंस मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




