विवाहिता की हत्या में पति की तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : काजीमुहम्मदपुर थाने के आदर्श नगर मुहल्ले में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस खाली हाथ है. घटना के दो दिनों बीत जाने के बाद गुरुवार को भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस आदर्श कॉलोनी पहुंच कर मामले की जांच की. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : काजीमुहम्मदपुर थाने के आदर्श नगर मुहल्ले में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस खाली हाथ है. घटना के दो दिनों बीत जाने के बाद गुरुवार को भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस आदर्श कॉलोनी पहुंच कर मामले की जांच की. लेकिन मृतका के ससुराल वालों का घर बंद मिला.
मृतका के भाई ऋषभ कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2010 में बगहा के भैरोगंज थाना के शिवराजपुर के विवेक द्विवेदी से हुई थी. बहन को एक पुत्र व पुत्री भी है. बहनोई किताब प्रकाशन में काम करता है. इधर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. आरोपितों के नाम-पता का सत्यापन कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










