11 हजार वोल्ट का तार गेहूं लदे ट्रेलर पर गिरा, ट्रैक्टर भी जला

माधोपुर हजारी में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के बोझा पर जा गिरा, जिससे आग लग गयी़ घटना में गेहूं के बोझा के साथ ट्रैक्टर भी धू-धूकर जल गया.
साहेबगंज. माधोपुर हजारी में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के बोझा पर जा गिरा, जिससे आग लग गयी़ घटना में गेहूं के बोझा के साथ ट्रैक्टर भी धू-धूकर जल गया. बताया गया कि ट्रैक्टर मालिक सह किसान सुनील कुमार गेहूं की कटनी कराकर ट्रैक्टर पर गेहूं का बोझा लादकर घर ले जाने की तैयारी में थे, तभी बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर लदे गेहूं पर जा गिरा. इस कारण ट्रैक्टर में आग लग गयी. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










