11 इवेंट्स, 217 बालिकाएं जी-जान लगा दौड़ीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

11 events, 217 girls ran with all their might

विज्ञापन

विज्ञापन

एथलेटिक्स अस्मिता लीग में लिया भाग

देश के 75 जिलों में आयोजित हुई स्पर्धा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिला एथलेटिक्स संघ ने एथलेटिक्स अस्मिता लीग का आयोजन, एलएस कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में किया. इसमें अंडर-14 व 16 में 217 बालिकाएं जी-जान लगाकर दौड़ीं. कुल 11 इवेंट्स हुए. इन स्पर्धाओं से जिले की उभरती एथलीटों को ट्रैक पर अपने कौशल व फिटनेस का प्रदर्शन करने का अवसर मिला. संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम ने यह जानकारी दी. एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एएफआइ) द्वारा संचालित अस्मिता लीग देश के 75 जिलों में करायी गयी. इसमें अपना जिला भी था. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

किसे, क्या मिला

अंडर-14 में ट्राइथेलॉन के ग्रुप ए में मौसम, रागिनी, साना, ग्रुप बी में निधि, पलक, पुष्पा, ग्रुप सी में किरण, एम कुमारी, रौशनी, किड्स जेवलिन में निधि, मौसम, पलक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. वहीं अंडर-16 में 60 मीटर में शिवानी, सगुण, आयुषी, 600 मीटर में रूचिका, पूजा भारती, रिया राज, हाइजंप में खुशी, स्वाति, अदिती, लॉगजंप में सानिया मिर्जा, साक्षी, सुमैरा परवीन, डिस्कश थ्रो में जिया गुप्ता, इशिका रानी, रिद्धि सिन्हा, शॉटपुट में राधा रानी, प्रिया, आरूणि कश्यप, जेवलिन थ्रो में खुशी राज, अनीशा, सरस्वती ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन