रात को रोटेशन व दिन में मेंटेनेंस के बहाने कटौती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एक ओर गर्मी की तपीश से लोगों का जीना मुहाल है, तो दूसरी ओर बिजली रुला रही है. रात में रोटेशन पर एक-दो घंटे ही बिजली मिलती है. दिन में मेनटेनेंस के नाम बिजली बंद रहती है. प्रतिदिन दोपहर में दो-तीन-चार 11 केवी फीडर की बिजली मेनटेनेंस काम को लेकर बंद रखी जाती […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : एक ओर गर्मी की तपीश से लोगों का जीना मुहाल है, तो दूसरी ओर बिजली रुला रही है. रात में रोटेशन पर एक-दो घंटे ही बिजली मिलती है.
दिन में मेनटेनेंस के नाम बिजली बंद रहती है. प्रतिदिन दोपहर में दो-तीन-चार 11 केवी फीडर की बिजली मेनटेनेंस काम को लेकर बंद रखी जाती है. मेनटेनेंस के लिए बिजली बंद करने जो समय निर्धारित होता है बिजली उस समय से दो घंटा विलंब से आती है. इस कारण लोगों को अधिक परेशानी हो रही है.
मंगलवार को मेनटेनेंस कार्य को लेकर 11 केवी बेला व 11 केवी रामदयालु की बिजली करीब पांच घंटे तक बंद रही. वहीं दिन में चंदवारा 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गया.
चार घंटे बाद बिजली आयी. इस कारण चंदवारा व उसके आस-पास के इलाकों में बिजली बंद रही.
शाम के पांच बजते ही पीक आवर में लोड बढ़ने पर एक से दो घंटे के रोटेशन पर डाल दिया जाता है. इस कारण रात में बिजली की आंख मिचौनी जारी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




