डेढ़ साल से महसूस कर रहा था घुटन : नगर आयुक्त

मुजफ्फरपुर : डिप्टी मेयर के अभिनंदन समारोह के दौरान नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने कहा कि वे डेढ़ साल से नगर निगम में घुटन महसूस कर रहे थे. कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन वे बाहरी दबाव के कारण तनाव में नहीं आये होंगे. नगर आयुक्त के बोलते ही तालियाें की गड़गड़ाहट […]
मुजफ्फरपुर : डिप्टी मेयर के अभिनंदन समारोह के दौरान नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने कहा कि वे डेढ़ साल से नगर निगम में घुटन महसूस कर रहे थे. कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन वे बाहरी दबाव के कारण तनाव में नहीं आये होंगे. नगर आयुक्त के बोलते ही तालियाें की गड़गड़ाहट से पूरा कैंपस गूंज उठा.
नगर आयुक्त ने ये बातें पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार के भाषण के बाद कही. विवेक ने अपने भाषण के दौरान पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि निगम का माहौल कितना खराब है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है. विवेक ने कहा कि जिस समय नगर आयुक्त आये थे. आज इनका चेहरा देखने से नहीं लगता कि ये वहीं नगर आयुक्त हैं. इसी पर नगर आयुक्त ने भी माइक लेकर कहा कि हमारे दिल की बात विवेक जी ने कह दी. नगर आयुक्त ने कहा कि अब लगता है कि वे चैन से काम कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




